करोड़ों की जमीन का मालिक कौन राजू अग्रवाल या भावना उप्पल ? विवाद गहराया
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत भगत सिंह मोड़ से कुछ दूरी पर करोड़ों की जमीन के मालिकाना को लेकर विवाद गहराया गया है। बीते दिनों भावना उप्पल ने इस जमीन पर मालिकाना का दावा करते हुए बोर्ड लगा दिया था। लेकिन राजू अग्रवाल ने बोर्ड हटवाया और दावा किया है कि यह जमीन उनकी है। उनके पास पांच चेन डीड है। वहीं जमीन का रिकार्ड भी उनके पास है। जबरन उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा था।













व्यवसायी राजू अग्रवाल ने कहा कि यह जमीन उन्होंने खरीदी है। वहीं 1952 के बाद से अबतक जिन पांच खरीदारों ने इस संपत्ति को खरीदा और बेचा है। उनकी पूरी चेन डीडी उनके पास है। उनकी जमीन पर अचानक कुछ गुंडों ने आकर बोर्ड लगा दिया था। जिसे उन्हें हटवाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि उनके पास बीएलआरओ का रिकार्ड समेत सभी दस्तावेज उपलब्ध है। जबकि कोर्ट में भी वह मामला हार चुकी है। बेवजह उन्हें परेशान करने के लिए यह सब किया जा रहा है।
वहीं भावना ( चौधरी ) उप्पल का कहना है कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है। किसी के पास कोई कागजात नहीं है। जो भी यह कह रहा है वह गलत दावा कर रहा है। यह जमीन उनकी है, वह स्वर्गीय एनएस चौधरी की बेटी हैं। इसलिए उन्होंने अपनी जमीन पर बोर्ड लगवाया था।
- বিদ্যুৎ ও জলের সংযোগ বিচ্ছিন্ন করতে কোলিয়ারি কতৃপক্ষের নোটিশ / প্রতিবাদ আন্দোলনে উত্তাল রানিগঞ্জের খনি এলাকা
- দায়িত্ব নিয়েই সচিব ও ইঞ্জিনিয়ারদের সঙ্গে বৈঠকে পূর্ত মন্ত্রী ডাঃ অজয় পোদ্দার একাধিক বিষয়ে আলোচনা
- দায়িত্ব নিয়েই সচিব ও ইঞ্জিনিয়ারদের সঙ্গে বৈঠকে পূর্ত মন্ত্রী ডাঃ অজয় পোদ্দার একাধিক বিষয়ে আলোচনা
- রানিগঞ্জে রাস্তা অবরোধ নিয়ে বিজেপির অন্দরে কোন্দল প্রকাশ্যে, চাপানওতোর
- पांडवेश्वर का संतोष पासवान गिरफ्तार रिमांड पर



