RANIGANJ-JAMURIA

नगरनिगम ने तोड़ा अवैध निर्माण, हड़कंप मचा

बंगाल मिरर, सोनू, रानीगंज : आसनसोल नगरनिगम के रानीगंज अंतर्गत वार्ड संख्या 93 में अवैध निर्माण को नगरनिगम द्वारा शुक्रवार की शाम तोड़ा गया। निगम की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करनेवालों में हड़कंप मच गया। निगम के चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी और बोर्ड सदस्य पूर्णशशि राय के निर्देश पर विधि सलाहकार सुदीप्त घटक निगम एवं पुलिस की टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद अवैध निर्माण को तुड़वाया। चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि अवैध निर्माण किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अवैध निर्माण को जांच के बाद तोड़ा गया है।

 निगम सूत्रों के अनुसार निगम द्वारा रानीगंज में इस तरह के दर्जनों अवैध निर्माण को नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं साथ ही रानीगंज में भू माफिया भी कुछ सफेदपोश लोगों से सांठगांठ कर माफियाराज चला रहे हैं। उनपर भी नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। 

Raniganj में 1 करोड़ से बायोडायवर्सिटी इको पार्क, शिलान्यास

Leave a Reply