LatestWest Bengal

West Bengal में 30 तक रहेगी पाबंदी, लोकल ट्रेनें नहीं चलेगी, नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता ः कोरोना संक्रमण घटने के बावजूद राज्य सरकार कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है, इसलिए राज्य में 30 जुलाई तक पाबंदियां बढ़ाई गईं है। राज्य सचिवालय नवान्ना की ओर से बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी गई है। लोकल ट्रेनें बंद ही रहेंगी। हालांकि स्टाफ स्पेशल ट्रेन चलेगी। मेट्रो सेवा आंशिक रूप से खुल रही है। शनिवार और रविवार को छोड़कर मेट्रो हफ्ते में पांच दिन 50 फीसदी यात्रियों के साथ चलेगी। मेट्रो को रोजाना सैनिटाइज करना होगा। मेट्रो कर्मचारियों और यात्रियों को कुछ प्रतिबंधों का पालन करना होगा।


नवान्ना ने एक बयान में कहा, “स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।” सार्वजनिक और निजी बसें, फेरी, ट्राम, टैक्सी, कैब और ऑटो 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ चलेंगे। हालांकि, ड्राइवरों और यात्रियों को कोविड के नियमों का पालन करना चाहिए।

इसके पहले सरकार ने देखें कहा दी थी राहत

  • शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे । 
  • अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। 
  • सार्वजनिक एवं निजी बसें, आटो, टैक्सी 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ चलेंगे।
  • जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ दो शिफ्ट में खुलेंगे।
  • आपातकालीन सेवा जैसे इलेक्ट्रिसिटी, जलापूर्ति, श्मशान घाट, दमकल, कोर्ट, पशु चिकित्सा, मीडिया, आपदा प्रबंधन पहले ही तरह ही चलेंगे।
  • अन्य सभी सरकारी कार्यालय 25 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे, विभागीय प्रमुख ड्यूटी रोस्टर बनायेंगे। अधिकारियों को कार्यालय लाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करनी होगी।
  • निजी एवं कार्पोरेट कार्यालय सुबह 10 से 4 बजे तक खुलेंगे, अधिकतम 50 फीसदी उपस्थिति के साथ
  • फिल्म उद्योग 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगा, लेकिन टीकाकरण एवं शिफ्ट पर ध्यान देना होगा। 
  • पार्क सुबह 6 से 9 तक खुलेंगे, सिर्फ वैक्सीन ले चुके लोगों को ही मार्निंग वाक की अनुमति।
  • सब्जी, हाट, फल, किराना, दूध, पावरोटी, मीट एवं अंडा दुकान सुबह 6 से 12 बजे तक खुलेंगे।
  • वहीं जो दुकानें उपर शामिल नहीं है, वह सुबह 11 से शाम 8 बजे तक खुलेंगे। 
  • रेस्टोरेंट, बार एवं होटल,  दोपहर 11 से रात 8 बजे तक खुलेंगे( 50 फीसदी क्षमता के साथ)शापिंग मॉल और मार्केट कांप्लेक्स की दुकानें सुबह 11 से शाम 8 बजे तक खुलेंगी ( 25 फीसदी कर्मियों और 30 फीसदी ग्राहक की अनुमति)। 
  • बैंक 10 से 2 बजे तक खुलेंगे।
  • पेट्रोल पंप, एलपीजी डीलर, मीडिया, केबल आपरेटर, स्टाक मार्केट पहले की तरह खुलेंगे। स्टेडियम बिना दर्शकों के खुलेंगे। 

यहां अभी राहत नहीं

  • सभी स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, पालीटेक्नीक, आंगनबाड़ी एवं शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।इंट्रास्टेट लोकल ट्रेन,  ( सिर्फ कर्मियों की ट्रेन सेवा, आपातकालीन कर्मियों के वाहनों को छोड़कर)
  • सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, मनोरजंक का समूह में आयोजन पर रोक रहेगी।
  • सिनमे हाल, स्वीमिंग पुल बंद रहेंगे।

आज से पाबंदियों में बड़ी राहत, महीनों बाद चलेंगे वाहन, जानें 15 तक कहां है राहत, कहां पाबंदी 

Breaking : Lockdown बंगाल में 1 जुलाई से मिली राहत, चलेंगे वाहन, बाजारों -Malls का समय भी बढ़ा

कोरोना की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठायें, राज्यों को केन्द्र का पत्र, लापरवाही के लिए अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Leave a Reply