कांग्रेस नेता बापी दासगुप्ता का निधन
बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह एआइसीसी सदस्य सिद्धार्थ दासगुप्ता उर्फ बापी दा निधन हो गया। दुर्गापुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक दलों के लोगों ने गहरा शोक जताया। उनके निधन पर कांग्रेस नेता शाह आलम, प्रसेनजीत पुइतंडी, इंटक नेता हरजीत सिंह, कांग्रेस नेता शशि दुबे, टीएमसी नेता शाहिद परवेज, जीतू सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही वरिष्ठ टीएमसी नेता सह पूर्व पार्षद शीतल बनर्जी का भी निधन हुआ था।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![कांग्रेस नेता बापी दासगुप्ता का निधन](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210515-WA0048-1.jpg?resize=500%2C500&ssl=1)