ASANSOLASANSOL-BURNPUR

बर्नपुर का दौरा किया आयुक्त सह प्रशासक ने, कल जायेंगे रेलपार

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम के आयुक्त सह प्रशासक नितिन सिंघानिया ने बुधवार को बर्नपुर का दौरा किया। इस दौरान वह बर्नपुर के डेली मार्केट समेत विभिन्न बाजारों का जायजा लिया। वहां के नागरिकों और दुकानदारों से जानकारी ली। उसके बाद कालाझरिया श्मशान घाट का दौरा किया।

 इसके बाद निगम मुख्यालय में सेल आईएसपी अधिकारियों के साथ बैठक कर बर्नपुर शहर की सफाई को बेहतर करने का निर्देश दिया। इसके बाद निगम में बोर्ड सदस्यों के हटने के बाद कार्य प्रभावित न हो बैठक कर इसकी रुपरेखा तैयार की। इसे लेकर कल प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि कल वह रेलपार इलाके का दौरा करेंगे। शबे ए बरात के मद्देनजर कब्रिस्तानों का जायजा लेंगे। 

Leave a Reply