Asansol : एक लाख टैक्स बकाया, निगम भेजेगा नोटिस
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Live Today In Hindi ) आसनसोल नगर निगम में राजस्व वृद्धि के लिए निगम आयुक्त राहुल मजूमदार की अध्यक्षता में टैक्स विभाग के अधिकारियों को लेकर बैठककीगई थे। निगम आयुक्त राहुल मजूमदार ने कहा बैठक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में कर वसूली पर विशेष चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक हर बोरो इलाके में कर संग्रह के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। जिससे जनता अपने बकाया कर का भुगतान कर सकें । उन्होंने कहा कि कई लोगों के एक लाख रुपये से भी ज्यादा का कर बाकी है। ऐसे लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है ।














क्योंकि अगर टैक्स की अदायगी नहीं होती तो नगर निगम के लिए जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना मुश्किल हो जाएगा ? इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में एक से 15 दिसंबर तक टैक्स संग्रह करने के लिए जो शिविर लगाए जा रहे हैं । उसे लेकर समीक्षा हुई उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि लोग आ रहे हैं और अपने बकाया टैक्स का भुगतान कर रहे हैं।
- Asansol में सड़कों पर फैलाई गंदगी तो देना होगा फाइन

- বাজারে নোংরা করলেই জরিমানা! আসানসোলে দোকানদারদের বিরুদ্ধে পুরনিগমের কড়া অভিযান

- SAIL ISP झुलसे ठेका श्रमिक की इलाज के दौरान मौत, परिवार को अनुकंपा नौकरी का आश्वासन

- नेहरू की प्रतिमा जंगल में फेंके जाने की घटना में आरोपी अब भी फरार गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुर्गापुर में एसडीओ कार्यालय के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन

- 43 से बढ़कर 53 वार्ड, नए स्वरूप में दुर्गापुर नगर निगम



