PANDESWAR-ANDAL

बंगाल में दीदी के सिवा किसी के लिए स्थान नहीं ः जितेन्द्र

बंगाल मिरर, पांडेश्वर ः पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विधायक जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्तां को लेकर सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में कार्यकर्ताओं को अपार समूह उमड़ा। इस दौरान विधायक जितेन्द्र तिवारी, चैताली तिवारी, सुजीत मुखर्जी, चुमकी मुखर्जी, संजय यादव, मुनीर मंडल आदि मौजूद थे।

विधायक जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल में भाजपा के कार्यकर्ता जितनी भीड़ पूरे जिले से नहीं जुटा पाये, उससे कई गुणा भीड़ यहां सिर्फ महिला कार्यकर्ताओं की है। यह जन समूह संदेश दे रहा है कि यह लोग ममता बनर्जी के साथ है। बंगाल की धरती पर ममता बनर्जी के सिवा किसी के लिए स्थान नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तथा तीसरी बार ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply