ASANSOLASANSOL-BURNPURKULTI-BARAKARPANDESWAR-ANDALPoliticsRANIGANJ-JAMURIA

भाजपा ने कई राज्यों में खरीद फरोख्त की राजनीतिक कर सत्ता हासिल की : जितेन्द्र तिवारी

बंगाल मिरर, आसनसोल : भाजपा सरकार आने के बाद दलितों को मिलने वाली नौकरियों में 90 फ़ीसदी तक कमी आई है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भाजपा की सरकार संविधान में दलित आदिवासी और ओबीसी समाज को मिलने वाले आरक्षण को लागू नहीं करना चाहती है। भाजपा नहीं चाहती है कि दलित आदिवासी और ओबीसी समाज के बच्चे पर लिख पढ़ सके। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने कई राज्यों में खरीद फरोख्त की राजनीतिक कर सत्ता हासिल की है । उक्त बातें आसनसोल पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने उषाग्राम अग्नि कन्या भवन में पत्रकार सम्मेलन कर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा। बाबासाहेब के बनाए संविधान पर चलने का दावा करने वाली भाजपा ने पैसा और लालच की की राजनीतिक से केवल संविधान का अपमान करने का काम किया है।

संबोधित करते हुए जितेन्द्र तिवारी
जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से 26 नवंबर को संविधान दिवस पालन किया जाएगा

जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से 26 नवंबर को संविधान दिवस पालन किया जाएगा। इसे लेकर जिला के विभिन्न जगहों पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता सेमिनार, आलोचना सभा व तर्क वितर्क कार्यक्रम के माध्यम से मनाएंगे। वहीं जिला के सभी महापुरुषों के स्टेचू पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस यानी 26 नवम्बर को हमारे देश का महान संविधान बनकर तैयार हुआ था। जिसे सारे देश में 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। हमारे संविधान निर्माताओं ने कोई भी बात भविष्य में व्याख्या विश्लेषण के लिए नहीं छोड़ी। देश चलाने में अस्पष्टता के लिए जिन बातों की जरूरत थी। उन सब को संविधान में जगह दी। संविधान के अंतर्गत कानून में बराबरी अपनी बात कहने की आजादी, देश में कहीं भी जाने बसने की आजादी, सम्मान से जीवन जीने की स्वतंत्रता, आदि भारत में हर नागरिकों को हासिल हैं। पत्रकार सम्मेलन में जिला तृणमूल कांग्रेस जिला के कोऑर्डिनेटर विश्वनाथ पारियाल, हरेराम सिंह, जिला तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता तापस बनर्जी, अशोक रुद्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply