ASANSOL में चोखेर आलो की शुरूआत
बंगाल मिरर, आसनसोल : ASANSOL में चोखेर आलो की शुरूआत। आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 51 के ध्रुवडंगाल के निकट स्थित धर्मपल्ली स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहले पर शुरू की गई योजना चोखेर आलो की शुरूआत हुई। स्वास्थ्य केन्द्र में बोर्ड सदस्य पूर्णशशि राय एवं पूर्व पार्षद देवाशीष बनर्जी ने इसकी शुरूआत की। उन्होंने खुद भी नेत्र जांच कराया। पूर्णशिराय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के करोड़ों लोगों को मुफ्त में नेत्र जांच कर मुफ्त चश्मा देने के लिए यह योजना शुरु की है। इसके तहत विभिन्न हिस्सों में शिविर आयोजित कर लोगों की नेत्र जांच की जायेगी।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210120-WA0062.jpg?resize=500%2C237&ssl=1)