ASANSOL

Breaking : Asansol से चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह !

बंगाल मिरर, आसनसोल : बंगाल मिरर एक्सक्लूसिव Breaking : Asansol से चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह ! भाजपा द्वारा आसनसोल से लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि पावर स्टार पवन सिंह ने अपने एक्स पर पोस्ट किया कि वह आसनसोल से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पायेंगे। पवन सिंह ने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु।
पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…

बंगाल मिरर एक्सक्लूसिव गौरतलब है कि पवन सिंह का नाम घोषणा होने के साथ ही बाबुल सुप्रियो ने जहां भाजपा पर निशाना साधा था। वहीं सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मुहिम शुरू हो गई थी। वहीं स्थानीय स्तर पर प्रत्याशी को लेकर अंसतोष आम जनता में देखने को मिल रहा था। अब पवन सिंह द्वारा आसनसोल से चुनाव लड़ने से इंकार किये जाने के बाद भाजपा का अगला कदम क्या होगा इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है.फिलहाल भाजपा की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *