PANDESWAR-ANDAL

तृणमूल बुआ और भतीजे की पार्टी बनी : अर्जुन सिंह

अंडाल रायल्टी मोड मेला मैदान में भाजपा की ओर से आर नय अन्याय कार्यक्रम आयोजित

बंगाल मिरर, ओमी,अंडाल–-: रानीगंज विधानसभा के भाजपा अंडाल मंडल की ओर से अंडाल रायल्टी मोड मैला मैदान में आर नाय अन्याय कार्यक्रम के तहत प्रतिबाद सभा का आयोजन किया गया, इस प्रतिबाद सभा में मुख्य वक्ता के रूप में पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष व बैरेक पुर के सांसद अर्जुन सिंह, पश्चिम बंगाल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिला अध्यक्ष लखन घोरांई,जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष सभापति सिंह,सरोज मंडल, पवन सिंह, दिलिप दे, सिदिप चक्रबर्ती,माइनोरटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शेख जुम्मन, मंडल के अध्यक्ष सोमनाथ मोदी, जयंतो मिश्रा, प्रसुन्न भट्टाचार्य,तथा अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।


सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा जय श्रीराम एक ऐसा मंत्र है जिसके सुनने से दीदी गाडी से कुदकर नीचे उतर जाती है और बच्चों को भी अनाप शनाप कहने से बाज नही आती है । वे जय श्रीराम को गाली समझती है,लेकिन अब पीके ने समझाया है की जय श्रीराम गाली नही है यह भगवान का नाम है, समझाने के बाद अब जय श्रीराम कहने से नमस्ते करती है।


उन्होने कहा तृणमूल कांग्रेस एक समय मैं भी करता था इस दल के लिए रात दिन दीदी के घर पर बैठक कर तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चर्चा होती थी,लेकिन अब तृणमूल कांग्रेस एक ऐसी पार्टी बन गई है जो लोग कभी तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के सैकडों कार्यकर्ताओं की हत्या किया था। आज वे तृणमूल कांग्रेस का सब-कुछ बन गया है किसी ओर का नही चलती है जो विरोध करेगा उसको पार्टी से बेदखल कर देने की धमकी दिया जाता है।

तृणमूल कांग्रेस केवल बुआ और भतीजे की पार्टी बन गई है, इनका जो विरोध करेगा चाहे उनका पार्टी का लोग हो या फिर विपक्ष के लोग तो उसकी हत्या और झूठे मामले मे फंसाया जाता है लेकिन दीदी अब चलने वाला नही है जनता अब आपकी अत्याचार से तंग आ चूका है आप केंद्र की कोई योजना जनता के लिए लागू नही किया केवल अपने लिए ही सोंचती है जनता के लिए नही इस अब आपका जाने का समय आ गया है।

Leave a Reply