रक्त की कमी दूर करने के लिए ADPC का उत्सर्ग, दक्षिण थाना द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
रक्तपात नहीं रक्तदान करें, गोली – बंदूक छोड़ दें रक्त : प्रबीर धर
बंगाल मिरर, आसनसोल : गर्मी के मौसम में रक्त की कमी को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा उत्सर्ग अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत जितने भी थाना और फांड़ी हैं। वहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज आसनसोल नगर निगम के रक्तदान भवन में आसनसोल दक्षिण थाना की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां पुलिस तथा ट्रैफिक विभाग के कर्मियों के साथ-साथ आम जनता ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया तकरीबन 60 यूनिट रक्त का लक्ष्य रखा गया था।











इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तीन एसीपी, साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू सेकंड ऑफिसर हेमंत दत्ता, आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी चिन्मय मंडल रक्तदान आंदोलन के पुरोधा प्रवीर धर , आसनसोल बाजार कमेटी के पिन्टू गुप्ता समाजसेवी फिरोज खान एफके प्रदीप प्रसाद बेलाल खान पार्षद तरुण चक्रवर्ती उदय राय आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी संजीत चटर्जी आदि उपस्थित थे ।



इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ-साथ जिस तरह से पुलिस रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है उसके लिए पुलिस की जितनी तारीफ की जाए कम है
- Asansol Rail Jan Samvad 2026: डीआरएम ने यात्रियों से की बात, मांगे सुझाव
- Asansol Mahavir Akhara 2026: जीटी रोड पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़
- आसनसोल में व्यवसायी की दिवंगत पत्नी की स्मृति में वस्त्र वितरण और नर-नारायण सेवा
- আসানসোলে ব্যবসায়ীর প্রয়াত স্ত্রীর স্মৃতিতে বস্ত্র বিতরণ ও নরনারায়ণ সেবা
- একাদশীর সকালে শ্বশুরবাড়ি থেকে ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার সালানপুরে গৃহবধূর রহস্য মৃত্যুতে চাঞ্চল্য, আটক স্বামী


