ASANSOL

Asansol दुर्घटना के बाद हंगामे में 7 गिरफ्तार, नहीं मिली बेल

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत उषाग्राम में दुर्घटना के बाद हंगामे में 7 गिरफ्तार, नहीं मिली बेल। गुरुवार की रात गिरफ्तार किये गये सात लोगों को शुक्रवार को आसनसोल कोर्ट में चालान किया गया। जहां उन्हें जमानत नहीं मिली और 14 दिन की जेल हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं लोगों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

गौरतलब है कि आसनसोल साउथ थानान्तर्गत जीटी रोड पर उषाग्राम में एक कथित तौर पर एक पुलिस के वाहन से एक व्यक्ति को को धक्का मारने का आरोप है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस के देर से पहुंचने के बाद से लोगों के साथ काफी बहस हुई  पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आसनसोल की ओर से आ रहे बोलेरो ने बाइक सवार को धक्का मारा और काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। घायल युवक की पहचान डामरा निवासी 30 वर्षीय राहुल चौरसिया के रूप में हुई है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की।

Asansol में Accident के बाद रणक्षेत्र बना उषाग्राम , पुलिस स्टिकर लगे वाहन से धक्का, तोड़फोड़, लाठीचार्ज 

Leave a Reply