Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
West Bengal

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ भाजपा ने राज्य भर मे प्रतिवाद रैली का किया आह्वान, सीएम से इस्तीफा मांगा

बंगाल मिरर, कोलकाता :  पश्चिम बंगाल दक्षिण परगना के जयनगर कुलतली इलाके मे एक दस वर्षीय मासूम नाबालिग छात्रा के साथ हुई रेप और हत्या की घटना सामने आने के बाद भाजपा ने राज्य की महिला सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था के खिलाफ सवाल उठाकर शनिवार को पुरे राज्य भर मे प्रतिवाद रैली निकालने का आह्वान किया है, भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृष्नेन्दु मुखर्जी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की शुक्रवार को ट्यूशन पढ़कर दुकान मे अपने  पिता से मिलकर अपने घर वापस जा रही थी तभी वह अचानक से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई।

छात्रा के परिजनों ने उसे काफी ढूँढा पर छात्रा कहीं नही मिली सुबह करीब तीन बजे छात्रा का शव इलाके के ही एक तालाब के पास स्थित झाड़ियों मे बरामद हुआ, जिसके बाद छात्रा का शव देख इलाके के लोग गुस्से से अपना आपा खो दीये और उन्होने इलाके मे स्थित महेश बाड़ी पुलिस फाड़ी मे जमकर तोड़फोड़ की थाने मे आग तक लगा दिया, साथ ही पत्थर बाजी भी की वहीं पुलिस ने उत्तेजित भीड़ को नियंत्रण करने के लिये प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज भी किया, साथ ही कुछ लोगों को अपने हिरासत मे भी लिया,व।

कृष्णेंदू मुख़र्जी ने कहा की एक तरह बंगाल मे माँ दुर्गा की पूजा याचना चल रही दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है, ऐसे मे देवी पूजा दौरान देवी रूपी एक मासूम छात्रा के साथ जघन्य  अपराध की घटना को अंजाम दिया गया है, जिस घटना का वह काफी निंदा करते हैं, साथ ही उन्होने राज्य मे महिला सुरक्षा के ऊपर सवाल उठाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता  बनर्जी को अविलम्ब इस्तीफा देने की मांग भी किया,व।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *