ASANSOL

अनोखा प्रदर्शन कर पीएम का पुतला फूंका

बंगाल मिरर, सुजीत बाल्मीकि, आसनसोल  : पेट्रोल, डीजल तथा एलपीजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तथा केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में आइएनटीटीयूसी परिवहन कर्मी यूनियन द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया। हाथ में कटोरा लेकर विरोध जताते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। राजू अहलूवालिा के नेतृत्व में यूनियन कार्यकर्ताओं ने बीएनआर इलाके में जुलूस निकाला। 

राजू अहलूवालिया ने कहा कि आज पेट्रोल 100 रुपये और डीजल 90 रुपये लीटर हो गया है। एलपीजी 850 रुपये है। केन्द्र सरकार चैन की नींद में सो रही है। आम जनता का जीना मुहाल है। देश को लूटनेवाले आज बंगाल में सत्ता पाने का सपना देख रहे हैं। 

Leave a Reply