SAIL ISP 4 क्वार्टरों से दिनदहाड़े लाखों की चोरी
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : हीरापुर थानान्तर्गत बर्नपुर सेल आईएसपी के एबी टाइप स्थित चार आवासों को दिनदहाड़े अपराधियों ने निशाना बनाकर लूटपाट की। सेल आईएसपी कर्मियों के चार आवासों से अपराधी लाखों का सामान चुराकर ले गये। खबर पाकर पुलिस और पार्षद अशोक रूद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा घटना की छानबीन की जा रही है। पार्षद ने भी घटना को लेकर चिंता जताई तथा पुलिस से जल्द कार्रवाई करने को कहा।









सेल आईएसपी कर्मी हेमंत पांडा ने बताया कि अपराधियों ने उनके आवास से सोने के गहने आदि चुराये हैं। खबर पाकर पुलिस और पार्षद आये थे। वह लोग चाहते हैं कि पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करे। बताया जाता है कि सेल आईएसपी के एबी टाइप क्वार्टर में यूनिट जी 2 और 4, 37-1 तथा 21-1 में चोरी हुई कुल मिलाकर करीब ढ़ाई लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है ।




- আন্তর্জাতিক যোগা মঞ্চে উজ্জ্বল অন্ডালের চার কন্যা
- सर्कस के तंबू में कर्मी का फंदे से लटका शव बरामद, उखड़ा में सनसनी
- সার্কাস তাঁবুতে কর্মীর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, উখড়ায় চাঞ্চল্য
- Swachh Vayu Sarvekshan 2026 : Asansol 32 वें स्थान पर फिसला, हावड़ा – कोलकाता की बुरी हालत
- कुल्टी के रेड लाइट इलाके में लूट की घटना पुलिस के जाल में दो युवक


