Asansol नगरनिगम सुपरवाइजर की सड़क हादसे में मौत
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल नगरनिगम सुपरवाइजर की सड़क हादसे में मौत। हीरापुर थानान्तर्गत बर्नपुर रोड पर रवीन्द्रनगर के निकट हुए सड़क हादसे में निगम सुपरवाइजर अनूप कुमार दे उर्फ खोकन की मौत हो गई। इस घटना से उनके परिजनों तथा सहकर्मियों में शोक की लहर है।









सूत्रों ने बताया कि अनूप कुमार दे कल रात किसी विवाह समारोह में शामिल होने के बाद रवीन्द्रनगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। बर्नपुर रोड स्थित निजी अस्पताल के पास सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। वह छिटककर डिवाइडर पर जा गिरे, सिर पर गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।




- सर्कस के तंबू में कर्मी का फंदे से लटका शव बरामद, उखड़ा में सनसनी
- সার্কাস তাঁবুতে কর্মীর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, উখড়ায় চাঞ্চল্য
- Swachh Vayu Sarvekshan 2026 : Asansol 32 वें स्थान पर फिसला, हावड़ा – कोलकाता की बुरी हालत
- कुल्टी के रेड लाइट इलाके में लूट की घटना पुलिस के जाल में दो युवक
- SAIL-ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी लागू करने पर रोक, चुनाव तक आदेश स्थगित

