Dating App Scam : अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल, युवती समेत 2 गिरफ्तार
बंगाल मिरर, कोलकाता : ( Kolkata News In Hindi ) अभी तक आमतौर पर ऐसे मामले सामने आये हैं, जिसमें लड़कियों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता हो, लेकिन इस बार एक युवक डेटिंग एप स्कैम का शिकार हुआ है। उसके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर युवती समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोलकाता के गोल्फग्रीन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांचकर्ताओं को उम्मीद है कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करने पर और जानकारी हाथ लगेगी।














गोल्फ ग्रीन के अरविंद नगर निवासी युवक ने बताया कि हाल ही में उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक उससे 10 अक्टूबर को मिला था। उनके बीच शारीरिक संबंधभी हुए। आरोप है कि इस दौरान युवती ने बिना बताए अंतरंग दृश्यों के वीडियो बना लिया। कुछ दिनों बाद युवती ने कहा कि अंतरंग पल का वीडियो उसके पास है। युवती ने 17 हजार रुपए की मांग की। आरोप यह भी है कि पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़ित युवक ने गोल्फग्रीन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने बागुईहाटी से एक युवक व एक युवती को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 506, 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों ने इस रणनीति से कई लोगों को ठगा है। उन्होंने पैसे भी लिए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घटना में कोई और शामिल है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ठगी के चक्र के बारे में और जानकारी मिल सकेगी।
- पानागढ़ में स्कूटी के शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप
- পানাগড়ে স্কুটির শোরুমে আগুন, এলাকায় চাঞ্চল্য
- दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे प्रधानमंत्री के सलाहकार कल्याणेश्वरी मंदिर में की पूजा, झरिया और BCCL अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा
- দুদিনের সফরে ধানবাদে প্রধানমন্ত্রীর উপদেষ্টা কল্যাণেশ্বরী মন্দিরে দিলেন পুজো, ঝরিয়া ও বিসিসিএল আধিকারিকদের সঙ্গে আলোচনা
- नेपाल में तबाही मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए रानीगंज में भाजपा ओबीसी मोर्चा की मौन रैली


