कोलकाता में 29 को युवा समावेश में आसनसोल होगी ऐतिहासिक भागीदारी : अभिजीत
बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद अभिषेक बनर्जी के आह्वान पर 29 मार्च को कोलकाता में होनेवाली युवा समावेश को लेकर सोमवार को आसनसोल उषाग्राम में बैठक की गई। मौके पर आसनसोल उत्तर ब्लाक युवा अध्यक्ष पिन्टू कर्मकार ने कहा युवा समावेश में भाग लेने के लिए जनसंपर्क से युवाओं को जोड़ें। साथ ही बड़ी संख्या में युवा की उपस्थित सुनिश्चित करने का भरसक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मां, माटी, मानुष की सरकार ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी का हाथ मजबूत करने के लिए सभी लोग एक साथ मिलकर चलें।











आसनसोल नगर निगम के उपमेयर सह आइएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक, ब्लाक अध्यक्ष सह एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी राकेट का स्वागत किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा देश की बागडोर संभालने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। चाहे राजनीतिक हो या सामाजिक कार्यों में युवाओं के बिना समाज, देश का विकास संभव नहीं है। अभिजीत ने युवाओं से आह्वान किया कि समावेश में अधिक संख्या में युवावर्ग भाग लें। मौके पर उदय राय, शाहिद परवेज, भानू बोस आदि मौजूद थे।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

