ASANSOL

South Bihar Express 29 तक रहेगी रद

बंगाल मिरर, आसनसोल, 21 सितंबर, 2022: आसनसोल रेल मंडल से गुजरने वाली दक्षिण बिहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन अगले कुछ दिनों तक प्रभावित होगा रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22.09.2022 से  29.09.2022 ‌‌ तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल पर रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के संबंध में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण, ट्रेनों के परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की गई हैं:



 रद्दीकरण:

 · 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस (22.09.2022 से 29.09.2022 तक की यात्रा) रद्द रहेगी।

 · 13288 राजेंद्र नगर-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस (21.09.2022 से 28.09.2022 तक की यात्रा)रद्द रहेगी।।

 · 17005 हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस (22.09.2022 को शुरू होने वाली यात्रा)रद्द रहेगी।।

 · 17006 रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस (25.09.2022 को शुरू होने वाली यात्रा)रद्द रहेगी।।


इसके अलावा,17321 वास्को डी गामा – जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस (23.09.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) और 17322 जसीडीह – वास्को डी गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस (26.09.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) को सिकंदराबाद – गुंटूर – विजयवाड़ा – दुव्वाडा – भुवनेश्वर – संबलपुर सिटी,झारसुगुडा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 

Leave a Reply