DURGAPURTOP STORIES

पानी-पानी हुआ दुर्गापुर

पानी में डूबा पुलिस फांड़ी, बाढ़ जैसी स्थिति

बंगाल मिरर, इंद्रभूषण झा, दुर्गापुर ः दुर्गापुर(DURGAPUR)  शिल्पाचंल में गुरुवार की रात से हुए बारिश ने दुर्गापुर शहर के विभिन्न हिस्सों को पानी-पानी (WATER LOG) कर दिया। वारिया, मेनगेट आदि इलाकों में बाढ़ ( FLOOD) जैसी स्थिति पैदा हो गयी। कल दोपहर से लगातार बारिश के परिणामस्वरूप, सभी नालियों का पानी सड़क पर आ गयी। लोगों के घर, दुकान में पानी घुस गया। तमला नहर(RIVER) का पानी अपने किनारों को बहा ले गयी है। मेनगेट के आसपास की सभी बस्तियों को जलमग्न कर दिया है। पहले से ही कई लोग और मवेशी अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। दुर्गापुर स्टेशन से सटे रायडंगा में भी पानी लोगों के घर में घुस गया है। वारिया पुलिस फांड़ी में भी पानी घुस गया है। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। 

तस्वीरों में देखें दुर्गापुर की हालत

Leave a Reply