Wednesday, August 19, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, August 19, 2026
Latest:
Bengal Mirror
West Bengal

West Bengal : झारखंड की अभिनेत्री की हावड़ा के हाईवे पर गोली मारकर हत्या

अपराधियों ने पति और बेटी के सामने मारी अभिनेत्री को गोली

बंगाल मिरर, हावड़ा ः‌( West Bengal News In Hindi) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार तड़के राजमार्ग पर डकैती की कोशिश को विफल करने के बाद झारखंड की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


बताया जाता है की रिया कुमारी नाम की झारखंड की अभिनेत्री अपने पति प्रकाश कुमार जो एक फ़िल्म प्रोडूसर बताए जा रहे हैं, वह अपनी दो साल की बेटी के साथ कार से राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता जा रही थे।


बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास पेशाब के लिए रुके। जल्द ही, तीन लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया, जो उनका सामान लूटने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि जब महिला पति को बचाने के लिए दौड़ी, तो उन्होंने उसे गोली मार दी और तुरंत मौके से भाग गए। कुमार अपनी पत्नी को वाहन तक ले गया और मदद की तलाश में लगभग 3 किमी चला गया। कुलगछिया-पिरताला में हाईवे किनारे कुछ लोगों को देखा तो उन्हें आपबीती सुनाई।


पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने कुमार को अपनी पत्नी को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाने में मदद की, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है और पति से भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *