ASANSOL

ICSE Topper अभय को मिला सम्मान

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल संत पैट्रिक्स स्कूल के छात्र अभय सिंघानिया आईसीएसई में राज्य टॉपर होने के साथ ही  देश में दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से सम्मानित किया। मारवाड़ी सम्मेलन जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सचिव अनिल मोहनका,  कोषाध्यक्ष आनंद पारीक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अभय को सम्मानित किया। नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। शिल्पांचलवासियों का सिर अभय ने गर्व से उंचा कर दिया है।अभय की मेहनत और श्याम बाबा की कृपा हुई कि उसे जन्मदिन के  दिन ही यह शानदार उपलब्धि हासिल हुई।


आसनसोल के राहालेन निवासी अभय कुमार सिंघानिया सेंट पैट्रिक स्कूल, आसनसोल के छात्र है हुए। पिता प्रवीण सिंघानिया अंडाल के कजोड़ा में एक निजी संस्था में काम करते हैं। मां गृहिणी हैं। अभय अब आईआईटी की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहता है। वह दुर्गापुर में एक निजी कोचिंग संस्थान से तैयारीकर रहा है। पढ़ाई के अलावा पेंटिंग करना उनका शौक है।

Leave a Reply