BusinessCOVID 19FEATUREDLatestNewsWest Bengal

बंगाल में अनलॉक 4 गाइडलाइंस जारी, 8 से चलेगी मेट्रो

<UNLOCK4News> बंगाल मिरर(Bengal Mirror), सौरदीप्त सेनगुप्ता, कोलकाता ः पश्चिम बंगाल सरकार ने अनलॉक 4 को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दिये हैं। राज्य के मुख्य सचिव द्वारा अनलॉक 4 को लेकर गाइडलाइंस जारी के अनुसार पश्चिम बंगाल सरकार 7, 11 और 12 सितंबर को संपूर्ण लॉकडाउन(Lockdown) करेगी।

वही 8 सितंबर से मेट्रो(Metro) ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा। वहीं 30 सितंबर तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन लागू रहगेगा। शिक्षण संस्थान भी 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही 3 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। 21 सितंबर के बाद सरकार आगे का दिशा निर्देश जारी करेगी।

unlock 4 guidelines
unlock 4 guidelines
कंटेनमेंट जोन में 30 सितंबर तक जारी रहेगा लॉकडाउन

स्कूल, कालेज, आंगनबाड़ी केन्द्र, शिक्षण संस्थान, कोचिंग 30 सितंबर तक बंद रहेंगे।

सिनेमा हाल, स्वीमिंग पुल मनोरंजन पार्क भी 30 सितंबर तक बंद रहेंगे।

ओपेन थियेटर 21 सितंबर से होंगे, इसके लिए स्थानीय प्रशासन की अनुमति जरूरी होगी।

8 सितंबर से मेट्रो ट्रेनों का परिचाल शुरू होगा। इस दौरान स्वास्थय विभाग के निर्दशो् का पालन करना होगा।

वहीं शहरी विकास मंत्रालय इसके लिए एसओपी जारी करेगा। वहां भी सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखना होगा। यात्रियों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा।

7,11 और 12 को संपूर्ण लॉकडाउन

7 सितंबर सोमवार, 11 सितंबर शुक्रवार तथा 12 सितंबर शनिवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

इस दिन सभी सरकार एवं निजी संस्थान, परिवहन सेवा, रेल, हवाई सेवा बंद रहेंगे।

केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों को लॉकडाउन न करने का निर्देश दिये जाने के बाद आशंका थी

कि राज्य सरकार शायद पूर्व घोषित लॉकडाउन से पीछे हटेगी, लेकिन एेसा नहीं हो रहा है।

राज्य में सितंबर में 3 दिन संपूर्ण लॉकडाउन होगा। आपातकालीन सेवाओं को इस दौरान छूट रहेगी।

वहीं जिला प्रशासन कंटेनमेंट जोन का निर्धारण करेगा। इसके साथ मास्क, सोशल डिस्टेंस का पालन जरूरी होगा। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ विभाग के निर्देशों का पालन करना होगा

(https://bengalmirrorthinkpositive.com/2020/09/आज-से-बार-में-फिर-छलकेंगे-ज/)

Leave a Reply