शिक्षक अभिषेक ने विद्यार्थियों के साथ गरीबों की सेवा की
बंगाल मिरर, आसनसोल ः कोरोना संकट के दौरान समाज के विभिन्न वर्ग के लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। आसनसोल कालीपहाड़ी छातापाथर के एडवांस इंग्लिस क्लासेज के शिक्षक अभिषेक सिंह ने भी अपने विद्यार्थियों के साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन कराया। शहर के स्टेशन रोड, डूरांड कालोनी, शनि मंदिर समेत विभिन्न इलाकों में घूमकर उनलोगों ने करीब 200 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। वह लोग नियमित अंतराल पर पिछले वर्ष से ही यह कार्य कर रहे हैं।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210531-WA00102.jpg?resize=284%2C500&ssl=1)