वार्ड 14 में अभिजीत घटक के नेतृत्व में अनाज वितरण
बंगाल मिरर, आसनसोल : कोरोना संकट के दौरान गरीब परिवारों की मदद के लिए आसनसोल के रेलपार वार्ड 14 लालबंगला इलाके में तृणमूल कांग्रेस की ओर से गरीबों के बीच अनाज वितरण किया गया। यहां अतिथि के रूप में नगरनिगम बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक उपस्थित थे। इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में गरीब लोगों की मदद के लिए सिर्फ ममता बनर्जी के सैनिक ही आगे आये। मौके पर टीएमसी नेता बंटी चक्रवर्ती, सर्वजीत सिंह, शेखर सिंह, रवीन्द्र प्रसाद, सूरज पांडे, विक्की सिंह आदि मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/img-20210525-wa01348306865496419848144-1.jpg?resize=500%2C375&ssl=1)