ASANSOLKULTI-BARAKAR

भाजपा पार्षद अमित तुलस्यान ने 500 व्रतियों को दिया   पीतल का लोटा एवं पूजा सामग्री

बंगाल मिरर, सीतारामपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 18 में युवा भाजपा पार्षद एवं विशिष्ट समाजसेवी अमित तुलस्यान उर्फ सोनू के नेतृत्व में 500 छठ व्रतियों के बीच पीतल का लोटा, सूप और साड़ी, गेहूं का वितरण किया गया। पार्षद एवं उनके कार्यकर्ताओं ने छठव्रतियों को पीतल का लोटा, सूप, साड़ी और पांच-पांच किलो गेहूं देकर छठी मईया से सभी के लिए मंगलकामना की।

युवा भाजपा पार्षद  अमित तुलस्यान उर्फ सोनू ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व पर वार्ड 18  के श्रद्धालुओं को किसी तरह की  असुविधा न हो,इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनकी टीम के कार्यकर्ता सेवा के लिए तत्पर है। वह लोग हर समय सिर झुकाकर जनता को सेवा देने के लिए तैयार हैं।इस दौरान निर्मल मद्धेशिया, ऋषि अग्रवाल, शुभम आदि मौजूद थे

Leave a Reply