ASANSOLDURGAPUR

Election 2021 : आयोग का चाबुक चला, 284 पुलिस अधिकारियों का तबादला, एडीपीसी के 38

बंगाल मिरर, संदीप प्रसाद, आसनसोल : Election 2021 : आयोग का चाबुक चला, 284 पुलिस अधिकारियों का तबादला, एडीपीसी के 38।चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव 2021 के मद्देनजर राज्य में चुनाव से जुड़े पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल करने का निर्देश दिया था। वैसे अधिकारी जो एक ही पद पर या जिले में 3 साल से अधिक समय से हैं या फिर अपने गृह जिले में हैं, उन्हें तबादला करने का निर्देश दिया था। 


जिसके बाद राज्य पुलिस के पश्चिमांचल रेंज (Western range ) में सब  इंस्पेक्टर रैंक के 284 पुलिस अधिकारियों के तबादले का निर्देश जारी किया गया है। इसमें आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के 38 पुलिस अधिकारी है। वहीं एडीपीसी में बीरभूम से सर्वाधिक 21 एसआई आ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व बर्द्धमान एवं अन्य जिलों से आ रहे हैं। 

Leave a Reply