ASANSOLASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP कर्मी फंसे रहे रेलगटे में, वर्षों से अधूरा पड़ा है फ्लाईओवर

बंगाल मिरर, एस सिंह : SAIL ISP NEWS कर्मी फंसे रहे रेलगटे में, वर्षों से अधूरा पड़ा है फ्लाईओवर, बर्नपुर स्थित स्टील आथिरिटी आफ इंडिया के कर्मियों को टनेल गेट के पास रेलवे क्रासिंग के कारण अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। आसनसोल-आद्रा रेलखंड की रेलवे लाइन होने के कारण इस लाइन से हर समय ट्रेनों का परिचालन होता है। इसके कारण अक्सर कर्मियों को जाम में फंसना पड़ता है। वहीं इस रेलवे क्रासिंग में कर्मियों ने फंसना पड़े, इसके लिए करीब दस साल पहले ही फ्लाई ओवर बनाने का कार्य शुरू किया था। जो आज तक पूरा नहीं हुआ है।

SAIL ISP कर्मी फंसे

सोमवार की शाम रेलगेट करीब 40 मिनट तक बंद था। जिसके कारण सैकड़ों कर्मियों को जाम में फंसा रहना पड़ा। इससे उनमें भारी आक्रोश देखा गया। शाम पांच बजे से लेकर 5:40 बजे तक कर्मी रेलवे गेट के किनारे ही खड़े रहे। कर्मियों का कहना था कि वर्षों पहले फ्लाईओवर बनाने का कार्य शुरू हुआ था। लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ।
जिसके कारण यह समस्या आज भी कायम है। उनलोगों ने मांग किया कि जल्द प्रबंधन इस समस्या का समाधान करे। 

One thought on “SAIL ISP कर्मी फंसे रहे रेलगटे में, वर्षों से अधूरा पड़ा है फ्लाईओवर

  • तपन कुमार दे

    जिस देश में तेरा महीने में साल होता हाय, उस देश में इस से ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती।
    उदाहरण :-
    मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज का महीना होता हाय 28×13=364 दिन फिर भी एक दिन काम।

    हुआ ना मंत्रियों का दिमाग का उजाला दिया। जब मंत्रियों का ये हाल , तो प्रशासनों का भी वोही हाल।

    सुक्र है की आजतक कोई हादसा हया नहीं।

    Reply

Leave a Reply