ASANSOL-BURNPURSPORTS

Burnpur में दो दिवसीय स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता 13-14 को

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : पश्चिम बर्द्धमान जिला एमैचर (शौकिया) बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 एवं 14 नवंबर को बर्नपुर में किया जायेगा।यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव सह प्रतियोगिता के आयोजन  सचिव सतनाम सिंह उर्फ राजू बॉक्सर ने  बताया कि दो दिवसीय सब जूनियर ब्वायज एवं गर्ल्स स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करीब तीन सौ प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।  13 एवं 14 नवंबर को यह प्रतियोगिता का आयोजन बर्नपुर बॉक्सिंग स्टेडियम में किया जायेगा। 13 को प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जायेगा। 14 को पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता

 यहां मुख्य अतिथि राज्य के कानून मंत्री मलय घटक होंगे। वहीं विशेष अतिथि सेल आईएसपी के इडी अनूप कुमार, सुष्मिता राय हैं। आयोजन में बंगाल ओलंपिंक संघ तथा बंगाल एमैचर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वपन बनर्जी, पश्चिम बर्द्धमान जिला एमैचर (शौकिया) बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर चंद्र कुंडू, आयोजन कमेटी के चेयरमैन हरजीत सिंह समेत तमाम सदस्यों की सक्रिय भूमिका है।

SAIL WAGE REVISION MOU रद करने की मांग, CITU का प्रदर्शन 16 को, हड़ताल की चेतावनी

Asansol में IPL की तर्ज पर GAPL, खिलाड़ियों की हुई नीलामी

Leave a Reply