ASANSOLDURGAPURLatest

INDIGO की उड़ान सेवा अंडाल एयरपोर्ट से जल्द

बंगाल मिरर, दुर्गापुर ( Asansol Durgapur News) : INDIGO की उड़ान सेवा अंडाल एयरपोर्ट से जल्द, अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट KNIA (दुर्गापुर) RDP से निजी एयरलाइन्स कंपनी इंडिगो INDIGO बहुत जल्द उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। समर शेड्यूल में आसनसोल -दुर्गापुर शिल्पांचलवासियों को अंडाल एयरपोर्ट से दिल्ली, बंगलुरु और हैदराबाद के लिए इंडिगो अपनी सेवा देने जा रही है।

Spice Jet सप्ताह में 3 दिन बंगलुरु के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही

सूत्रों के मुताबिक संभवतः आगामी 22 अप्रैल से इन गंतव्यों के लिए हर रोज यहां से INDIGO की उड़ान सेवा मिलेगी। वहीं स्पाइस जेट इस माह की 26 तारीख से बंगलुरु के लिए यहां से उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। स्पाइस जेट Spicejet के सीनियर मैनेजर (सेल्स) सुप्रिय केश ने बताया कि 26 फरवरी से बंगलुरु- दुर्गापुर- बंगलुरु के बीच स्पाइस जेट उड़ान परिसेवा शुरू करने जा रही है। सप्ताह में 3 दिन (सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार) यहां से बंगलुरु के लिए स्पाइस जेट की डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी।

दोनों गंतव्यों के बीच 144 सीटर बोइंग 737 -700 एयर क्राफ्ट परिसेवा देगी। बंगलुरु से सुबह 5:35 बजे दुर्गापुर के लिए उड़ान भरेगी और 7:45 बजे यहां लैंड करेगी। इसके बाद सुबह 8:25 बजे यहां से बंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी और 11 बजे वहां लैंड करेगी। गौरतलब है कि वर्तमान में अंडाल एयरपोर्ट से सिर्फ स्पाइस जेट  विमान सेवा दे रही है। लॉकडाउन से पहले एयर इंडिया यहां से दिल्ली और हैदराबाद के लिए और स्पाइस जेट मुंबई के लिए शिल्पांचल वासियों को उड़ान परिसेवा उपलब्ध करा रही थी।

दिल्ली के लिए अंडाल एयरपोर्ट से हर रोज फ्लाइट उपलब्ध

लॉकडाउन के बाद बीते 14 सितम्बर से स्पाइस जेट ने मुंबई और चेन्नई के लिए सप्ताह में 3 दिन और 16 अक्टूबर से दिल्ली के लिए उड़ान परिसेवा शुरू की थी। दिल्ली के लिए अंडाल एयरपोर्ट से हर रोज फ्लाइट उपलब्ध हैं लेकिन मुंबई और चेन्नई के लिए अब भी यहां से सप्ताह में तीन दिन ही परिसेवा मिल रही है।

Read Also Rashtrapati Bhavan का मुगल गार्डन 13 फरवरी से आम जनता के ल‍िए खुलेगा

इंडिगो INDIGO यदि अप्रैल माह से परिसेवा शुरू करती है तो अंडाल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट की संख्या 8 हो जाएगी। सूत्रों का कहना हैं कि हर रोज इंडिगो की 2 फ्लाइट दिल्ली और एक-एक फ्लाइट बंगलुरु और हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। वहीं स्पाइस जेट Spicejet बंगलुरु के लिए परिसेवा शुरू करने के बाद अंडाल एयरपोर्ट से बागडोगरा और गुवाहाटी के लिए उड़ान परिसेवा शुरू करने पर आगे बढ़ सकती है >

शिल्पांचलवासियों में खुशी की लहर

इस खबर से शिल्पांचलवासियों में खुशी की लहर है।शिल्पांचल के व्यवसायिक संगठनों की ओर से अजय खेतान, रवि मित्तल, सुब्रत दत्ता, जगदीश बागड़ी, नरेश अग्रवाल, शंभूनाथ झा, विनोद गुप्ता, संदीप भालोटिया, सचिन बालोदिया, गुरविंदर सिंह, सतपाल सिंह कीर आदि ने इसका स्वागत किया है।

Leave a Reply