किसानों के समर्थन में 8 को भारत बंद
बंगाल मिरर, आसनसोल : कृषि बिल रद करने की मांग पर जारी किसान आन्दोलन के समर्थन में तथा आगामी 8 दिसंबर को होनेवाले भारत बंद के समर्थ में रविवार को रवीन्द्र भवन के सामने एटक द्वारा सभा की गयी। सभा एटक से संबद्ध सीएमएस महासचिव आरसी सिंह के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर रमेश सिंह, सिंचन बनर्जी, जीएस ओझा, अनिल सिंह, अमर सिंह, कविता यादव, जानकी साव, शैलेन्द्र सिंह, श्यामल चौधरी, गोविंद आचार्या साहित अन्य उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/12/rcs.jpg?resize=300%2C150&ssl=1)
सभा में सीएमएस केन्द्रीय सचिव रमेश सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एक के बाद एक जनविरोधी नीतियों को लागू कर जनता को परेशानी में डाल रही है। केंद्रीय संस्थानों का निजीकरण करने के साथ, नया श्रम कानून, नई शिक्षा नीति उसके बाद कृषि बिल को लेकर देश के गरीब किसानों की हक की कमाई भी छीनना चाह रही है। आगामी 8 दिसम्बर को भारत बंद का एटक समर्थन कर रहा है। बंद को सफल करने के लिए अपने स्तर से सभी जगहों पर प्रचार प्रसार किया जाएगा।