ASANSOL

Asansol : BJP दीदी के दांव में उलझी, हैवीवेट या स्थानीय पर फंसा पेंच

2019 में दो लाख वोट से जीतनेवाली भाजपा अभी तक घोषित नहीं कर पाई प्रत्याशी

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News ) BJP दीदी के दांव में उलझी, हैवीवेट या स्थानीय पर फंसा पेंच . आसनसोल लोकसभा सीट ( Asansol Loksabha ) पर भाजपा दो लाख वोटों के  अंतर से जीती थी। इतनी बड़ी जीत के बावजूद उपचुनाव में अभी तक भाजपा प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है। माना जा रहा है कि दीदी यानि की तृणमूल सुप्रीमो ( Mamata Banerjee ) के दांव से भाजपा उलझ गई है। टीएमसी ने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha ) को प्रत्याशी बनाकर भाजपा को पेंच में उलझा दिया है। अब भाजपा नेतृत्व पशोपेश में है कि हैवीवेट पर दांव लगाये कि स्थानीय पर भरोसा जताये। माना जा रहा है कि रविवार तक प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। अब नामांकन के लिए मात्र चार दिन ही रह गये हैं। सोमवार से गुरुवार 24 मार्च तक नामांकन होगा।


सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा हैवीवेट के रूप में पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ( Dinesh Trivedi )को प्रत्याशी बनाने पर विचार कर रही है, तो स्थानीय के तौर पर जितेन्द्र तिवारी ( Jitendra Tiwari ) रेस में आगे माने जा रहे हैं। लेकिन जितेन्द्र की राह में भाजपा के स्थानीय कुछ नेता ही कांटे बिछा रहे हैं। भाजपा के कुछ नेता उनके खिलाफ लेटर का खेल खेल रहे हैं। इसमें वह लोग भी है जिनलोगों ने 2021 में पांडवेश्वर में उनके साथ विश्वासघात किया था। वहीं इस रेस में विधायक अग्निमित्रा पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कर्मकार भी माने जा रहे हैं। अब देखना है कि भाजपा नेतृत्व किसे प्रत्याशी बनाती है। भाजपा नेता पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा को बाहरी का तमगा लगा चुके हैं। ऐसे में अगर वह लोग स्थानीय के बजाय खुद बाहरी को प्रत्याशी बनाते हैं तो इसे लेकर टीएमसी हमलावर हो सकती है। 

गौरतलब है कि 2014  और 2019 में आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा भारी मतों से जीती थी। बाबुल सुप्रियो के टीएमसी में जाने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। टीएमसी ने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा तो वाममोर्चा ने पार्थ मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया है। अब भाजपा और कांग्रेस पर शिल्पांचलवासियों की निगाहें टिकी है।

One thought on “Asansol : BJP दीदी के दांव में उलझी, हैवीवेट या स्थानीय पर फंसा पेंच

  • Kanchakola heavy weight TMC Kachhe aaro candidate chhilo na aar konodin chhilo na portek baar bairer candidate kare aibaar to rajjer baire thike ki jane ki karbe TMC mone hoi aei baro go hara harbe….,

    Reply

Leave a Reply