ASANSOL

Asansol गोलीकांड पिता और पुत्र गिरफ्तार कोर्ट में हुए पेश

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल :  Asansol गोलीकांड पिता और पुत्र गिरफ्तार कोर्ट में हुए पेश। आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत कन्यापुर फांड़ी के ठीक सामने स्थित जयदेव मंडल के आवास में बीते शुक्रवार को गोली चलने  की घटना को लेकर पिता बुद्धदेव मंडल और बेटे प्रदीप मंडल पर एफआईआर दर्ज की गई थी। आज दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आसनसोल कोर्ट में पेश किया।

file photo

 गौरतलब है कि जयदेव के भाई सुखमय के साथ कुछ विवाद के बाद  फायरिंग की, जो सुखमय की पत्नी चैताली मंडल को लगी । उसे इलाज के लिए आसनसोल के निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से दुर्गापुर ले जाया गया। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर आई थी।  फिलहाल घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कन्यापुर फांड़ी के ठीक सामने ही जयदेव मंडल का घर है। 

Leave a Reply