ASANSOLASANSOL-BURNPURLatestPANDESWAR-ANDAL

बेटी की शादी से पहले पिता की हत्या

बर्नपुर में मिले शव की 3 दिन बाद की शिनाख्त

बंगाल मिरर, एस सिंह, क्राइम रिपोर्टर,आसनसोल : बेटी की शादी से पहले पिता की हत्या। हीरापुर थानांतर्गत बर्नपुर के नरसिंहबांध मिठाई गली में बोरो में मिले शव की तीन दिन बाद शनिवार को की पहचान हो गई। मृतक की पहचान पाण्डेश्वर थाना क्षेत्र के पाण्डेश्वर कोलियरी निवासी 48 वर्षीय विजय पासवान के रूप में हुई है। विजय पासवान ईसीएल के पाण्डेश्वर कोलियरी के ईसीएल कर्मी थे। विजय पासवान की बड़ी बेटी की शादी 29 नवंबर को तय हुई थी। इसलिए वह खरीदारी करने के लिए बीते सोमवार को आसनसोल आए। उसके साथ उनका बेटा भी था। खरीदारी करने के बाद, उन्होंने अपने बेटे को आसनसोल से बस से घर भेज दिया। बेटे से कहा कि वह शीतलपुर में अपनी शादी में कुछ लोगों को आमंत्रित करने के बाद रात में घर लौट आएंगे। लड़का घर लौट आया, लेकिन विजय पासवान घर नहीं लौटा।

file photo

शनिवार दोपहर बेटे अभय पासवान ने आसनसोल जिला अस्पताल में जाकर पिता विजय पासवान के शव की पहचान की। मालूम हो कि 18 नवंबर को बर्नपुर नरसिंहबांध इलाके में बोरे में बंद शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। छानबीन के लिए खोजी कुत्ते की मदद भी ली गई थी। शव के कपड़े में पाण्डेश्वर के दर्जी का टैग मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने पाण्डेश्वर पुलिस से भी संपर्क किया था।

Leave a Reply