DURGAPUR

Durgapur IQ City Accident : 2 मजदूरों की मौत

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर के आईक्यू सिटी में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई बहुमंजिला इमारत के निर्माण के दौरान मशीन टुटने से दो श्रमिकों की 14 वें तल्ला की उंचाई से जमीन पर गिरने से मौत हो गई  मृत मजदूरों की पहचान दुर्गापुर के निवासी करमबीर कुमार महतो (35) और बिहार निवासी राजा कुमार सिंह (27) के रूप में की गई है पता चला है कि करमबीर और राजा अपने सहयोगियों के साथ अन्य दिनों की तरह बुधवार शाम को भी आईक्यूसीटी में बहुमंजिला आवास के निर्माण पर काम कर रहे थे। तभी दोनों अचानक 14वीं मंजिल से नीचे गिर गये. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से आसपास के क्षेत्र में व्यापक सनसनी फैल गई. खबर पाकर दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए

सहकर्मी ओम प्रकाश महतो ने कहा, “दो लोग 14वीं मंजिल पर बहुमंजिला निर्माण का काम कर रहे थे. उसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने ठेकेदार और मैनेजर को हिरासत में लिया है. वहीं मजदूर सुरक्षा और मुआवजे की मांग कर रहे हैं.” इस संबंध में आईक्यूसिटी प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल पाया है।आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के डीसी (पूर्व) अभिषेक गुप्ता ने कहा, ”दो मजदूर काम करते समय गिर गए और उनकी मौत हो गई. जांच कर रहे हैं. कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *