अनुसूया कप क्रिकेट के उद्घाटन में पहुंचे मंत्री, मेयर
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के धादका स्थित आसनसोल पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में रविवार से डीसीसी द्वारा अनुसूया कप की शुरुआत हुई। 16 टीमों की इस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। यह एक नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता है जिसमें आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के टीमें हिस्सा ले रही है।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221106-WA0030-1024x576-1.jpg?resize=500%2C281&ssl=1)
इस प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के दौरान सबसे पहले आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय यहां पहुंचे। उन्होंने आयोजकों से बात की और खुद भी क्रिकेट खेला। इसके उपरांत मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री मलय घटक पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। उन्होंने भी क्रिकेट के खेल में अपने हाथ आजमाएं।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221106-WA0088.jpg?resize=500%2C400&ssl=1)
इस मौके पर अपना वक्त अब रखते हुए मलय घटक ने कहा कि डीसीसी क्लब के सदस्य नासिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं। बल्कि पूरे साल यह विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी लिप्त रहते हैं, जिससे समाज का फायदा हो। उन्होंने इस ग्रुप के आयोजकों को इन सभी कार्यों के लिए बधाई दी और कहा कि वह हमेशा इस क्लब के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी पहुंचे। उन्होंने भी आयोजकों को इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के घोषित उपमेयर वसीम उल हक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, पार्षद रीना मुखर्जी, श्याम सोरेन, शिवानंद बाउरी, अर्जुन माझी, पापाई सहित अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।