DURGAPUR

Durgapur पहुंचे कीर्ति झा आजाद क्या होंगे तृणमूल उम्मीदवार

बंगाल मिरर, दुर्गापुर: Durgapur पहुंचे कीर्ति झा आजाद क्या होंगे तृणमूल उम्मीदवार। दुर्गापुर बर्दवान सीट से क्या पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कीर्ति आजाद कल ही दुर्गापुर पहुंचे हैं आज वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे इसके बाद से ही यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि वह तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं।

गौरतलब है कि कीर्ति झा आजाद 1983 के विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे। वही वह भाजपा के टिकट पर सांसद भी रह चुके हैं । लेकिन दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का खिलाफ मुखर होने के कारण भाजपा से निलंबित कर दिया गया था । इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा 2019 में धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़े पर 4 लाख से भी ज्यादा वोटो के अंतर से चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2022 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामा तृणमूल सुप्रीमो में ममता बनर्जी ने उन्हें गोवा का राज्य प्रभारी भी नियुक्त किया था। अचानक उनके दुर्गापुर आने से तरह-तरह की चर्चाएं राजनीतिक हलको में होने लगी है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *