BJP प्रदेश अध्यक्ष पद से दिलीप घोष की छुट्टी, सांसद डा. सुकांत मजूमदार अध्यक्ष
बंगाल मिरर, कोलकाता : भाजपा ने पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से दिलीप घोष की छुट्टी कर दी है। बालुरघाट के सांसद डा. सुकांत मजूमदार को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। युवा सांसद डा. मजूमदार को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी किया है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जेपी नड्डा के निर्देश पर सांसद डा. सुकांत मजूमदार को पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दिलीप घोष को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/09/sukanta.jpg?resize=375%2C500&ssl=1)