ASANSOL

Asansol : डेंगू नियंत्रण पर विशेष जोर देने का निर्देश : वसीम उल हक

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम इलाके में तेजी से पांव पसार रहे डेंगू की रोकथाम के लिए नगरनिगम द्वारा बोरो स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों और सैनिटेशन विभाग के सुपरवाइजरों को लेकर बैठक की गई। इस दौरान उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिये गये। बोरो तीन इलाके में घोषित उपमेयर वसीम उल हक के नेतृत्व में बैठक की गई।

 वसीम उल हक ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और सुपरवाइजरों को अधिक सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। घर-घर सर्वे से लेकर इलाके की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। इस मौके पर कार्यपालक अभियंता केके श्याम, सौरीन्द्र घोष आदि मौजूद थे।

गौरतलब है कि अब तक जिले में सबसे अधिक डेंगू के मरीज पाये गये  हैं। इसमें सबसे अधिक संक्रमित बोरो सात इलाके में पाये गये है। जिसके बाद से नगरनिगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे लेकर सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply