ASANSOL

पुलिस आयुक्त अजय कुमार ठाकुर ने लिया दायित्व

बंगाल मिरर, एस सिंह,आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नये पुलिस आयुक्त अजय कुमार ठाकुर ने दायित्व ग्रहण किया। ममता बनर्जी के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के कुछ घंटों बाद ही राज्य में पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया था।

पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर
पुलिस आयुक्त अजय कुमार ठाकुर

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मितेश जैन को प्रतीक्षा सूची में भेज दिया गया था। वहीं सीआइडी के डीआइजी रहे अजय कुमार ठाकुर को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। नये पुलिस आयुक्त के सामने बदली हुई राजनीतिक परिस्थिति में कार्य करने की चुनौती है

Leave a Reply