Asansol Hotel Grand में आग लगने से अफरा-तफरी
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गतउषाग्राम जीटी रोड स्थित द ग्रैंड होटल के एक रूम में रविवार की सुबह अचानक आग लगनेसे अफरा-तफरी मच गई। होटल के चौथी मंजिल पर स्थित कमरे से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग भड़क गई। होटल के चौथे मंजिल के एक रूममें आग लगने से होटल में रह रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग दौड़कर बाहर की ओर भागने लगे। आग पर तुरंत काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। खबर पाकर पार्षद रणबीर सिंह, युवा नेता संजोग सिंह आदि मौके पर आये।














इस घटना में किसी को कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। होटल के एक कमरे में ही नुकसान हुआ है। जिस रूम में आग लगी। उसमें एक व्यक्ति था। उसे भी कुछ नहीं हुआ। कुछ रूम में लोग सो रहे थे। वहीं कुछ लोग कमरे में अपना सामान छोड़ कर सीढ़ी से नीचे भागे। सूचना पाकर मौके पर दमकल की एक इंजन पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं होटल के फायर सिस्टम से भी आग बुझाया।
इस संबंध में होटल के मालिक अमरजीत सिंह भरारा ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद है कि आग लगने से किसी को कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। होटल के एक रूम में सिर्फ नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। दमकल विभाग जांच करने के बाद में जानकारी देगा।
- বাংলায় অশান্তি বরদাস্ত নয়, শান্তি-শৃঙ্খলা রক্ষা সরকারের অগ্রাধিকার” কুলটিতে বার্তা বিধায়ক ডাঃ অজয় পোদ্দারের
- রানীগঞ্জে পথ দুর্ঘটনা ঘিরে ব্যাপক উত্তেজনা
- বনিকসভার আবেদন সাড়া, ১৬ মে হবে অভিযান, আসানসোল শহরে বেআইনি দখলদার উচ্ছেদে নামছে পুরনিগম
- গুন্ডারাজ ও দাদাগিরির অবসান ঘটিয়ে সর্বাঙ্গীণ উন্নয়নের বার্তা বারাবনির বিজেপি বিধায়কের
- পশ্চিম বর্ধমানে শিক্ষা ও প্রশাসনে রাজনৈতিক হস্তক্ষেপের অভিযোগ সংগ্রামী যৌথ মঞ্চের জেলাশাসককে ছয় দফা দাবির স্মারকলিপি

