ASANSOLLatest

अभी-अभी : शीतला मोड़ पर सड़क हादसा, बीजेपी ने किया रोड जाम

बंगाल मिरर,सुजीत बाल्मीकि, आसनसोल : अभी-अभी : शीतला मोड़ पर सड़क हादसा, बीजेपी ने किया रोड जाम। आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत नेशनल हाइवे दो पर  शीतला मोड़ के पास रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में दो महिलायें जख्मी हो गई। दोनों रेलपार के बाबूतालाब की निवासी है। घायलों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर जाम हटवाया। 

भाजपा नेता शिव प्रसाद बर्मन, प्रतिमा कुशवाहा, किशोर  कुशवाहा ने कहा कि यहां अक्सर सड़क हादसा हो रहा है। लेकिन यहां ट्रैफिक की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां काफी समय से वह लोग हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन वह भी नहीं किया जा रहा है। 

Leave a Reply