पूर्व रेलवे के GM सुनीत शर्मा बने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सीईओ
बंगाल मिरर, आसनसोल::पूर्व रेलवे के GM सुनीत शर्मा बने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सीईओ। भारतीय रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन सह सीईओ पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सुनीत शर्मा को नियुक्त किया गया है। श्री शर्मा को विभिन्न व्यावसायिक संगठनों की ओर से बधाई दी गई।














ER के GM श्री सुमित शर्मा को Railway बोर्ड का chairman सह CEO नियुक्त किया गया है ।
ट्वीट के माध्यम से ही PBDCCI के महासचिव जगदीश बागडी ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की की अब पूर्व रेल्वे के साथ साथ Asansol डिविज़न के भी लंबित मामलों का समाधान होगा ।
ज्ञात रहे कि जनवरी 2020 में श्री शर्मा आसनसोल के दौरे के वक्त पसचिम बर्धमान डिस्ट्रिक्ट चेम्बर के पदाधिकारी V K Dhall, Pawan Gutgutia और जगदीश बागडी ने उन से मुलाक़ात की । तब से ही चेम्बर उन से सीधे सम्पर्क में रेहते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार बात चीत होती रही है ।
सुनीत शर्मा को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन बनने पर सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव रवि मित्तल आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल व सचिव शंभू नाथ झा जमुरिया चेंबर के अजय खेतान रानीगंज चेंबर के अध्यक्ष को संदीप भालोटिया ने बधाई दी

