LatestPoliticsWest Bengal

भाजपा विधायक, जिला कार्यालयों की सुरक्षा करेंगे केन्द्रीय बल

बंगाल मिरर, एस सिंह : भाजपा के  विधायक पहली बार इतनी बड़ी संख्या में राज्य विधानसभा में बैठने जा रहे हैं।  भाजपा ने विपक्ष के नेता के रूप में तृणमूल से आये शुवेंदु अधिकारी को चुना है। वहीं चुनाव के बाद बंगाल में राजनीतिक हिंसा को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा विधायकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया। राज्य में प्रत्येक भाजपा विधायक को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। वहीं भाजपा जिला कार्यालयों तथा शाखा संगठनों की सुरक्षा में भी केन्द्रीय बलों को तैनात किया जा रहा है।

 बर्द्धमान जिले में कार्यालय की सुरक्षा के लिए केन्द्रीय बल के जवान तैनात भी कर दिये गये हैं। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से भाजपा ने शासक दल पर बेलगाम राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाया है। यही कारण है कि साल भर तक बंगाल में भाजपा विधायकों को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि भाजपा के उम्मीदवार बनने वाले लगभग सभी नेताओं को केंद्रीय बलों द्वारा सुरक्षा दी गई थी।

हालांकि, चुनाव के बाद की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, यह पता चला है कि केवल  विधायकों को केंद्रीय सुरक्षा दी जाएगी। हालांकि, यदि कोई विधायक सुरक्षा नहीं चाहता है, तो वह इसे नहीं ले सकता है। वहीं तृणमूल द्वारा इसे केन्द्रीय बलों का दुरुपयोग बताया जा रहा है। तृणमूल नेताओं का कहना है कि क्या देश में केन्द्रीय बलों के लिए कोई और काम नहीं रह गया है। 

Leave a Reply