TMYC ने मनाया तृणमूल का स्थापना दिवस
बंगाल मिरर आसनसोल :TMYC ने मनाया तृणमूल का स्थापना दिवस । युवा तृणमल कांग्रेस पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी की ओर से शुक्रवार को आसनसोल बाजार के पार्किंग में तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया यहां युवा तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूपेश यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर युवा तृणमूल जिला अध्यक्ष रूपेश कहा कि बंगाल में वामफ्रंट 34 वर्षो में जितना काम नहीं किया। ममता बनर्जी 10 वर्षों में उससे कई गुना ज्यादा विकास कार्य की जो बंगाल के इतिहास में कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बंगाल के विकास गति धारा को आगे जारी रखने के लिए फिर से ममता बनर्जी को राज्य की मुख्यमंत्री बनाना होगा। इस मौके पर युवा तृणमूल के जिला महासचिव प्रमोद सिंह, सचिव पिंटू गुप्ता, दिनेश ठाकुर, सोगेर आलम, सदन सिंह आदि मौजूद थे ।















