ASANSOL

Asansol बाजार के दौरे पर निगम टीम, बरसात से पहले ड्रेनेज दुरूस्त करने पर जोर

बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल : ( Asansol News Live Today )  Asansol बाजार के दौरे पर निगम टीम, बरसात से पहले ड्रेनेज दुरूस्त करने पर जोर। बरसात से पहले आसनसोल शहर में ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने के लिए मेयर बिधान उपाध्याय के नेतृत्व पूरी टीम बाजार के दौरे पर गई। आसनसोल के बस्तीन बाजार में हाईड्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर विधान उपाध्याय के साथ चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, घोषित उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक, पार्षद गुरुदास चटर्जी  एवं नगर निगम के अभियंताओं की टीम थी। 

मेयर ने निर्देश दिया कि बरसात से पहले ड्रेनेज को दुरूस्त करें। गौरतलब है कि बीते वर्ष बरसात के  दौरान पूरा बाजार इलाका जलमग्न हो गया था। काफी दुकानों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ था। इसलिए पहले से सतर्कता बरती जा रही है।

read also : Raniganj थाना में रक्तदान शिविर, CP ने किया उद्घाटन, प्रचंड गर्मी में भी उत्साह

read Also : Asansol में अवैध निर्माण पर पार्षद ने खुद चलाया हथौड़ा, मचा हंगामा

Leave a Reply