Sunday, October 25, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, October 25, 2026
Latest:
Bengal Mirror
FEATUREDNational

UNLOCK : देश में ऐतिहासिक स्मारकों के खुलेंगे ताले, पर्यटक 16 जून से कर सकेंगे दीदार

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता :  कोरोना की दूसरी लहर की वजह से बंद किए गए ऐतिहासिक स्मारक फिर से खुलने जा रहे हैं। लॉकडाउन के कारण पूरे दो महीने के बाद सभी स्मारक खोले जा रहे हैं। 16 अप्रैल से बंद ताज महल, लाल किला, कुतुब मीनार सहित देश के सभी संरक्षित स्मारक 16 जून से आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। स्मारक में प्रवेश के लिए कोरोना से बचाव के सभी उपाय करने जरूरी होंगे।

केन्द्रीय मंत्री ने दी जानकारी

केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि एएसआई ने सभी स्मारकों को विधिवत खोलने की स्वीकृति दे दी है। पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं। https://twitter.com/prahladspatel/status/1404345272495349762?s=20

गौरतलब हो कि पिछले साल यानि 2020 में भी कोरोना संक्रमण के कारण ताज महल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के केंद्रीय संरक्षित स्मारकों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 15 जून तक ताज महल बंद रखने के आदेश थे। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने पर पर्यटन से जुड़े लोगों ने ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को भी खोलने के लिए मांग उठाई थी। बता दें कि देश भर में 2020 में कोरोना वायरस की शुरुआत के बाद लगे लॉकडाउन के बाद भी सभी स्मारकों को बंद कर दिया गया था। देश भर के एएसआई द्वारा संरक्षित 3693 स्मारक और 50 संग्रहालय 15 मई तक बंद रहेंगे। इसमें दिल्ली में 174 संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक हैं।

 

S GUPTA

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *