ASANSOLASANSOL-BURNPURRANIGANJ-JAMURIA

BJP को दासू का चैलेंज, किया यह दावा

बंगाल मिरर, आसनसोल: BJP को दासू का चैलेंज, किया यह दावा, BJP का जिले मे खाता खुला तो राजनीति छोड़ दूंगा। यह दावा प्रदेश तृणमूल सचिव सह जिला को-ऑर्डिनेटर वी शिवदासन दासू ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है, आसनसोल  जीटी रोड स्थित टीएमसी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर वी. शिवदासन दासू ने कहा कि आज बीजेपी 9 सीट जीतने का सपना देख रही है। 

यह सपना लोकसभा चुनाव के परिणाम को देखकर देख रही है। जबकि जिले की 4 सीटों पर बीजेपी मुकाबले में ही नहीं है। जिन पांच सीटों पर मुकाबले में है। वहां भी उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। वह लोग 2016 का परिणाम भूल गये है। 2014 में भी भाजपा ने इन सीटों पर बढ़त बनाई थी। लेकिन 2016 में टीएमसी ने यह सीटें 20 से 25 हजार के अंतर से जीती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि टीएमसी के लोग भाजपा में आ रहे हैं। जिले में एक भी नेता का नाम बताये जो समर्थकों के साथ भाजपा में गया है। भाजपा में जो लोग गये हैं, उनके बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है। 

भाजपा को इस बार खेला दिखाया जायेगा। आज उनके सांसद बयानबाजी कर रहे हैं, पहले बताये कि दो बार सांसद बनकर क्या किया है। वह राजनीति में नौसीखिए है। आज से 10 साल पहले जो लोग भाजपा में नेता थे, वह लोग कहां है, आज परिस्थिति यह हो गई है कि भाजपा के लोग ही टीएमसी को वोट देंगे। यही खेल होगा। 

Leave a Reply