ASANSOL-BURNPUR

नामांकन कर प्रचार में कूदे वार्ड 78 के टीएमसी प्रार्थी अशोक रूद्र

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 78 के टीएमसी उम्मीदवार अशोक रूद्र नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार में कूद पड़े। गाजे-बाजे के साथ उन्होंने बर्नपुर शहर में मंगलवार को प्रचार किया। उन्होंने लोगों से जाकर मुलाकात की और अपने लिए वोट मांगा। गौरतलब है कि अशोक रूद्र प्राथमिक शिक्षक संगठन के राज्य अध्यक्ष है। इस बार उन्हें टीएमसी ने वार्ड 78 से चुनाव मैदान में उतारा है।

 वह कुछ समय के लिए नगरनिगम प्रशासकीय बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके उम्मीदवार बनने से इलाके ेके टीएमसी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।अशोक रूद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आम जनता के लिए दर्जनों योजनायें चलाई है। नगरनिगम और बेहतर ढंग से कार्य करे, इसके लिए उन्हें जनता के प्यार की जरूरत है। वह घर के बेटे हैं, वार्ड 78 की जनता 22 जनवरी को अपना बहुमूल्य वोट मुझे देकर दीदी के हाथ को मजबूत करेगी। 

Leave a Reply